{"_id":"6a985bcc8011048fcd0fddbf","slug":"exposure-of-illegal-penis-examination-with-portable-ultrasound-machine-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154603-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से हो रही अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से हो रही अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़
विज्ञापन
200 पीएनडीटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन के साथ टीम
कैथल। कैथल और जींद की पीएनडीटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उचाना क्षेत्र के निकट एक गांव में अवैध रूप से भ्रूण के लिंग की जांच किए जाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। छापा मारने के दौरान पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और उसका उपकरण बरामद किया गया। कार्रवाई में एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया जबकि मुख्य आरोपी मौके से भाग गया।
कैथल की पीएनडीटी टीम ने बुधवार को जींद जिले की टीम के साथ मिलकर उचाना क्षेत्र के निकट एक गांव में छापा मारा। जांच के दौरान रमेश और गुरमैल कौर के भ्रूण के लिंग की जांच कराने और अवैध गर्भपात के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई।
कार्रवाई के दौरान गुरमैल कौर को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि रमेश मौके से भाग गया। मामले में संलिप्त पाए गए अन्नू और संदीप को भी उचाना थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने पीएनडीटी अधिनियम के तहत उचाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। संयुक्त कार्रवाई में कैथल जिले की पीएनडीटी टीम की ओर से जिला नोडल अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार और पीएनडीटी शाखा के राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
भ्रूण के लिंग की जांच और कन्या भ्रूण हत्या कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सचिन माण्डले, जिला नोडल अधिकारी, पीएनडीटी एवं उप चिकित्सा अधिकारी।