फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Worker dies after iron girder falls while removing shuttering.

Hardoi News: शटरिंग खोलते समय लोहे का गाटर गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after iron girder falls while removing shuttering.
फोटो-40-शब्बीर। फाइल फोटो
सांडी। नगर के सरॉय मुल्लागंज में बुधवार शाम शटरिंग खोलते समय लोहे का गटर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सरॉयमुल्लागंज निवासी शब्बीर (48) मजदूरी करते थे। मोहल्ले में ही रईस के मकान में लिंटर पड़ा था। बुधवार शाम शटरिंग खोली जा रही थी। इसी दौरान लोहे का गाटर शब्बीर पर गिर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पत्नी फूलजहां बदहवास हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और छह बेटियां हैं। घटना का पता चलने पर प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जा रहा है। शटरिंग का गाटर गिरने से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed