फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked with iron rod and electric wire; injured.

Meerut News: सरिये और बिजली के तार से युवक पर हमला, घायल

Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with iron rod and electric wire; injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र में कंफेक्शनरी से सामान लेने निकले अरशद पर रास्ते में रोककर चार हमलावरों ने सरिये व बिजली के तार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जली कोठी निवासी अरशद ने देहली गेट थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह घर के पास स्थित कंफेक्शनरी की दुकान से सामान लेने के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही मोहल्ले के दो आरोपियों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरिये तथा बिजली के केबल के तार से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उसे गंभीर चोट आई। आरोपियों ने पीड़ित को दौड़कर पीटा। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed