फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of married woman found hanging; husband had beaten her.

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति ने की थी पिटाई

Wed, 02 Sep 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging; husband had beaten her.
फोटो-39-चंद्राकली। फाइल फोटो
हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र के अदिलापुर में विवाहिता का शव मंगलवार देर रात कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति की पिटाई से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

अदिलापुर निवासी जय प्रकाश वर्मा की शादी वर्ष 2016 में गोपार निवासी चंद्राकली (32) के साथ हुई थी। चंद्राकली के पिता अनंतराम ने बताया कि रक्षाबंधन में चंद्राकली मायके में आई थी। आरोप है कि यहां भी जय प्रकाश ने उसे गाली गलौज किया था। वापस ससुराल जाने पर भी जयप्रकाश ने चंद्राकली की पिटाई की। आरोप है कि इसी से परेशान होकर चंद्राकली ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि फील्ड यूनिट ने भी जरूरी नमूने जुटाए हैं। परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत देंगे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed