फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered against 50 people, including the Karni Sena district president, for protesting without permission.

Kasganj News: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत 50 पर प्राथमिकी

Wed, 02 Sep 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बारहपत्थर मैदान में मंगलवार को यूजीसी के विरोध और अन्य मांगों को लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों की ओर से प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने, बैरियर तोड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष राजू चौहान और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस हंगामे के दौरान दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास चौकी प्रभारी रवि वर्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, हथौड़ावन थाना पटियाली निवासी राजू चौहान बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के बारहपत्थर मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण बातचीत का प्रयास करने पर उन्होंने उकसावे वाले और भड़काऊ नारे लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और बैरियर तोड़कर बारहपत्थर मैदान के गेट से बाहर निकल गए। इस दौरान बैरियर क्षतिग्रस्त हो गए और आरोपी अपने वाहनों से सड़क पर नारेबाजी करते हुए सोरोंजी की ओर निकल पड़े।इ
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस खींचतान और धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी दीपक खोखर और शैलेन्द्र चौधरी घायल हो गए।

सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि इस प्रदर्शन के लिए किसी भी संगठन द्वारा कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed