फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Accused named in month-and-a-half-old teenage girl's suicide case arrested

Siddharthnagar News: डेढ़ माह पुराने किशोरी आत्महत्या प्रकरण में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Accused named in month-and-a-half-old teenage girl's suicide case arrested
- लोटन कोतवाली क्षेत्र के खीराड़ीहा गांव डेढ़ माह कमरे में दुपट्टे से लटका मिला था किशोरी का शव
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीहा गांव में डेढ़ माह पहले 14 वर्षीय किशोरी मनीषा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अब्दुल सलीम को बुधवार को दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका मनीषा के माता-पिता शिवकुमार और संजू नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र के महतनिया गांव के निवासी हैं। दोनों रोजी-रोटी के लिए दो वर्ष पहले मद्रास चले गए थे और अपनी दोनों बेटियों मनीषा व सरिता को नाना राजाराम के पास खीरीडीहा गांव में छोड़ गए थे। घटना वाले दिन नाना खेत पर थे जबकि बड़ी बहन सरिता बकरी चराने गई थी। इसी दौरान मनीषा का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतका के नाना राजाराम की तहरीर पर गांव निवासी अब्दुल सलीम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी तभी से भागा हुआ था। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई गोपाल यादव, सौरभ सिंह और राजेश यादव की टीम ने धरमौली मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed