{"_id":"68553f7fee2c76274e04eb24","slug":"in-village-shahpur-kalan-some-youth-beat-their-own-friend-to-death-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunam: दोस्त को धर्मशाला के पास बुलाया और फिर लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला; दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sunam: दोस्त को धर्मशाला के पास बुलाया और फिर लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला; दो पर केस दर्ज
Fri, 20 Jun 2025 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:34 PM IST
सार
कुछ युवकों ने कुलविंदर सिंह (20) पुत्र हरबंस सिंह को गांव की वाल्मीकि धर्मशाला के पास बुला लिया और लाठी, डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
गांव शाहपुर कलां में कुछ नौजवानों ने शुक्रवार को अपने ही दोस्त की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि वीरवार रात को गांव शाहपुर कलां में कुछ नौजवानों की आपस में तकरार हो गई थी। इसकी खबर मिलते ही अभिभावकों ने युवाओं को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया। शुक्रवार की सुबह कुछ युवकों ने कुलविंदर सिंह (20) पुत्र हरबंस सिंह को गांव की वाल्मीकि धर्मशाला के पास बुला लिया और लाठी, डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि मामले में गांव के ही दो युवकों भिंदर सिंह और जगसीर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश कर रही है।