फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   head constable arrested in Bathinda for taking bribe of Rs 10 thousand

पंजाब पुलिस का मुलाजिम गिरफ्तार: घूसखोर हेड कांस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, 15 हजार ले चुका था

Thu, 18 Dec 2025 09:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 09:25 PM IST
सार

पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिकायतकर्ता से 15 हजार ले चुका था। आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल अरुण कुमार के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
head constable arrested in Bathinda for taking bribe of Rs 10 thousand
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। बठिंडा पुलिस का मुलाजिम घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। बठिंडा के थाना थर्मल में तैनात पुलिस कर्मी अरुण कुमार को फ्लाइंग स्क्वाड टीम चंडीगढ़ ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले में शिकायतकर्ता जगजीत सिंह है, जिसने पंजाब सरकार के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और ट्रैप लगाकर घूसखोर पुलिस मुलाजिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरुण कुमार हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जगजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसके खिलाफ किसी ने थाना थर्मल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत का जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अरुण कुमार था। उक्त पुलिस कर्मी जगजीत सिंह पर केस दर्ज करने का डर दिखाकर रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी पुलिस कर्मी शिकायतकर्ता से पहले 10 हजार फिर पांच हजार रुपये रिश्वत ले चुका था। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि अब फिर तीसरी बार उक्त पुलिस कर्मी अरुण कुमार उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। उक्त पुलिस कर्मी से परेशान होकर उसने मुख्य मंत्री पोर्टल पर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। फ्लाइंग स्क्वाइड टीम ने योजना के तहत उक्त पुलिस कर्मी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस कर्मी को उक्त गरिफ्तार कर अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed