फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Center gave Rs 666.81 crore for Greenfield Pathankot Highway

एक घंटे का सफर 20 मिनट में:केंद्र ने ग्रीनफील्ड पठानकोट हाईवे के लिए दिए 666.81 करोड़, जम्मू वालों को भी फायदा

Sun, 01 Dec 2024 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

पंजाब में ग्रीनफिल्ड हाईवे के लिए केंद्र ने 66.81 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस हाईवे से सफर आसान होगा। ग्रीनफील्ड पठानकोट लिंक रोड बनने से एक घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा। 

विज्ञापन
Center gave Rs 666.81 crore for Greenfield Pathankot Highway
केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्र सरकार ने पंजाब में ग्रीनफील्ड पठानकोट लिंक रोड के निर्माण के लिए 666.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 12.34 किलोमीटर लंबी यह सड़क एनएच-44 पर स्थित तलवाड़ा जट्टां गांव को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर स्थित गोबिंदसर गांव से जोड़ेगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर की तरफ जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। मौजूदा रूट को 53 किलोमीटर से 37 किलोमीटर तक सुव्यवस्थित करने से लिंक रोड के जरिये यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है। गडकरी ने लिखा कि हमने हाईवे के लिए राशि मंजूर कर दी है। इस हाईवे के बनने के बाद लोगों के समय और रुपये दोनों में ही बचत होगी। क्योंकि एक घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी लोकसभा गुरदासपुर के उम्मीदवार पूर्व डिप्टी स्पीकर और पूर्व विधायक दिनेश बबू ने गांव भंनवाल में दी। इस मौके पर दिनेश सिंह बबू ने कहा कि पंजाब में ग्रीनफील्ड पठानकोट हाईवे के लिए 666.81 करोड़ मंजूर हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने नितिन गडकरी का धन्यवाद किया। पठानकोट के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 

दिनेश बबू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों को इस हाईवे के बनने से भरपूर फायदा मिलेगा। इस हाईवे के  बनने से 1 घंटे का सफर 20 मिनट में होगा। इस मौके पर मंडल महासचिव बलविंदर सिंह मक्खन अवतार सिंह कोहाल ज्ञान सिंह कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed