{"_id":"442a97313b3dca3a0a6884f884f717c6","slug":"badal-government-development-lie-parneet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल सरकार के विकास के वादे झूठे : परनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल सरकार के विकास के वादे झूठे : परनीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 16 Jun 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वोट हासिल करने के लिए बादल सरकार जो बड़े-बड़े विकास के वादे कर रही थी, वह अब झूठे साबित हो रहे हैं।
आम जनता को अपनी मांगों के लिए आए दिन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। परनात कौर घन्नौर में पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर की ओर से कांग्रेसी वर्करों का धन्यवाद करने के लिए रखे गए कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। परनीत ने कहा कि चाहे चुनावों में उनकी हार हुई है, लेकिन वोटरों की ओर से मिले सहयोग के लिए वह हमेशा लोगों की कर्जदार रहेंगी।
साथ ही परनीत ने सभी पार्टी वर्करों को पटियाला शहरी हलके के आने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कमर कसने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पहले से भी ज्यादा मेहनत से काम करें और यह सीट जीत कर दिखाएं। पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर ने कहा कि राज्य की मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। सरकार के दावे महज औपचारिकता साबित हो रहे हैं। इस मौके पर पीपीसीसी मेंबर नरपिंदर सिंह भिंदा, लोकसभा पटियाला के यूथ कांग्रेस प्रधान गुरदीप सिंह ऊंटसर, शाम सुंदर जिंदल, चतिंदरबीर सिंह और गगनदीप सिंह मौजूद रहे।