फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरी के मामले को लेकर मौजूदा पार्षद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

चोरी के मामले को लेकर मौजूदा पार्षद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 16 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले को लेकर मौजूदा पार्षद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज
चोरी के मामले में पार्षद गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

घर से सामने मिली थी लावारिस बाइक: पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
थाना सिटी पुलिस ने चोरी के मामले को लेकर मौजूदा पार्षद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस पर राजनीतिक रंजिश के तहत फंसने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी देते हुए सतबीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी त्रिमो रोड ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी बाइक चोरी गई थी, जिसकी शिकायत थाना सिटी में दर्ज करवाई गई थी। उसने बताया कि आज वह बाजार आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी बाइक देखी और उसकी की फोटो खींच ली। इसके बाद घर आकर उसने अपने परिजनों को बताया और चोरी हुए बाइक संबंधी थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को ट्रेस करवाया और कुछ घंटो के बाद पुलिस नमोटरसाइकिल तथा उसके चालक मकबूल मसीह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मकबूल मसीह ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल प्रेमनगर वार्ड नम्बर 24 के मौजूदा पार्षद राम लाल पुत्र दलीप चंद से ली थी। इसके बाद पुलिस ने पार्षद को थाने बुलाया। पार्षद ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसके घर के पास लावारिस हालत में पड़ा था, उसने मोटरसाइकिल को चलाने के लिए मकबूल मसीह को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद राम लाल के गिरफ्तार किये जाने की खबर जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता को मिली तो वह थाना सिटी पहुंच गये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्षद के साथ राजनीतिक रंजिश निकाली जा रही है।सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद है।

इस संबंधी जब एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि जांच के दौरान पार्षद के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्षद को उसके घर के बाहर लावारिस हालत में पड़ा मोटरसाइकिल मिला था तो उस समय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।

16जीडीआरपी06 गुरदासपुर में प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करते हुए पुलिस मुलाजिम।
16जीडीआरपी07 गुरदासपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed