{"_id":"61aca007d08d6e45a014fdc6","slug":"agitating-amritsar-farmer-died-at-singhu-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर अमृतसर के किसान की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर अमृतसर के किसान की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह
Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन में बैठे अमृतसर के एक किसान की रविवार को मौत हो गई। अमृतसर के गांव नंगली के किसान मंगल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली बॉर्डर पर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन में बैठे अमृतसर के एक किसान की रविवार को मौत हो गई। अमृतसर के गांव नंगली के किसान मंगल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। यह जानकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने मृतक किसान के परिवार को केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा मुआवजा देने की मांग की। किसान नेता पंधेर ने बताया कि 74 वर्षीय किसान मंगल सिंह पुत्र चन्नन सिंह बाबा बकाला तहसील के अंर्तगत मेहता थानाक्षेत्र के नंगली गांव के रहने वाले थे। यह किसान आंदोलन से पहले से ही उनकी जत्थेबंदी के साथ जुड़े थे। जब भी इसकी कुंडली बॉर्डर पर सेवा लगती है तो वे घर-बार छोड़ वहां पहुंच आंदोलन में डट जाते थे।
विज्ञापन
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब महासचिव पंधेर, सविंदर सिंह चुताला, सुखविंदर सिंह सभरां और जसबीर सिंह पिद्दी ने बताया कि किसान आंदोलन के 374वें दिन आज सायं करीब 3.15 बजे मंगल सिंह को सिंघु बार्डर पर धरने पर बैठने होने के दौरान दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
किसान मंगल सिंह को हरीशचंद्र अस्पताल, नरेला (दिल्ली) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में एक और किसान शहीद हो गया है। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर शुरु किया गया आंदोलन उनकी अंतिम मांग माने तक जारी रहेगा। आंदोलन में शहीद किसान के परिवार को केंद्र और राज्य सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए बताया कि मंगल सिंह का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव अमृतसर भेज दिया जाएगा।