{"_id":"5ac504204f1c1bc0618b571c","slug":"181522861088-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट को लेकर विधायक ने संस्थाओं से की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट को लेकर विधायक ने संस्थाओं से की मीटिंग
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बजट पर विधायक ने संस्थाओं से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पंजाब सरकार के बजट को लेकर विधायक अमित विज ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें शहर के विकास का प्रारूप उनके समाने रखा गया।
विधायक अमित विज ने कहा कि बजट में पठानकोट के लिए तीन ओवरब्रिज पास किए गए हैं, जिन पर 115 करोड़ खर्च किया जाना है। विधायक अमित विज ने कहा कि शहर का विकास करवाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। 5 अप्रैल का दिन पठानकोट के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली-पठानकोट एयर फ्लाइट को हरी झंडी देंगे। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में पेप्सी के प्लांट का नींव पत्थर भी रखेंगेे। उन्होंने कहा कि पेप्सी कंपनी शहर में 800 करोड़ रुपये की इनवेस्टमेंट कर रही है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा ही, साथ ही में शहर का व्यापार भी प्रफुल्लित होगा। मंच संचालन कर रहे रोहित कोहली ने मंच पर भारत महाजन, वेद प्रकाश, एलआर सोढी, सतीश महिंद्रु, अश्विनी पुरी और विजय पासी को आमंत्रित किया। इस दौरान अमित नैयर, अश्विनी पुरी, रामपाल भंडारी, अश्विनी शर्मा, नरेंद्र वालिया, पारस पुरी, नरेश अरोड़ा, सीएस लायलपुरी, संतोष महाजन, संजीव गुप्ता, डाक्टर राज ठुकराल और बीडी शर्मा भी मौजूद थे।
फोटो -1- पठानकोट में मीटिंग करते हुए विधायक अमित विज।