{"_id":"5ac5042c4f1c1bdd618b5778","slug":"11522861100-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश के परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने के पंजाब सरकार से बात करेंगे-फतेहजंग सिंह बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश के परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने के पंजाब सरकार से बात करेंगे-फतेहजंग सिंह बाजवा
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में मारे राकेश के परिजनों से मिले विधायक बाजवा
कादियां (गुरदासपुर)। कादियां के कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा मंगलवार को इराक में मारे गए राकेश कुमार के परिजनों से उनके निवास पर मिले। उन्होंने राकेश कुमार के पिता मदन लाल समेत उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इराक में मारे गए सभी नौजवानों के परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जिलाधीश के माध्यम से पंजाब सरकार से मांग करेंगे कि राकेश के परिवार के किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान नगर काउंसिल प्रधान जरनैल सिंह माहल, थाना प्रभारी सुदेश कुमार, वाल्मीकि सभा के प्रधान राकेश कुमार डैनी, पार्षद सुच्चा सिंह जौहल, अश्वनी वर्मा, जोगिंद्रपाल नदु, रोहित नाहर,ध्यान सिंह नाहर, सुरिन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार, नवीन शर्मा और भूपेंद्र सिंह भट्टी मौजूद थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इराक में मारे गए परिवारों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के फैसले का भाजपा नेता कश्मीर सिंह राजपूत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में केंद्र सरकार और पूरी भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ है।
04जीडीआर4-मृतक राकेश कुमार के परिवार के साथ विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा