फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   90 constables joined BSF after completing training in Punjab

Hoshirapur: प्रशिक्षण पूरा कर 90 कांस्टेबल बीएसएफ में हुए शामिल, पासिंग आउट परेड में दिखा दम

Sat, 08 Oct 2022 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 03:30 PM IST
सार

मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। बीएसएफ में शामिल होने जा रहे नए कॉन्स्टेबलों को संविधान के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई। 

विज्ञापन
90 constables joined BSF after completing training in Punjab
बीएसएफ की पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़कां में शनिवार को रिक्रूट बैच नंबर 58 की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर 90 रंगरूटों ने पासिंग आउट परेड में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। बीएसएफ में शामिल होने जा रहे नए कॉन्स्टेबलों को संविधान के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई। 

विज्ञापन

 
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एडीजी रामा शास्त्री ने नए कांस्टेबलों को पूरी ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इन आरक्षकों को अनुशासित सिपाही बनाने के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की टीम को बधाई दी। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमा पर ड्रोन के जरिए तस्करी के प्रयासों से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल सतर्क है, इसलिए उच्च स्तरीय तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सहायक प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट (प्रशिक्षण) एसएस मंड ने कहा कि इन कांस्टेबलों को हथियारों से निपटने, सीमा निगरानी, आंतरिक निगरानी, मनोविज्ञान, अपराध विज्ञान, ड्रिल, नागरिक कानून, प्राकृतिक आपदाएं, प्राथमिक चिकित्सा और मानवाधिकारों में 24 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान इन आरक्षकों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है, ताकि वे अपनी ड्यूटी के दौरान हर कठिन परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नए कांस्टेबलों को पदक प्रदान किए। परेड के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें हवलदारों ने संगीतमय योग, डांडिया नृत्य, एक मिनट की शस्त्र ड्रिल और लोक नृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed