{"_id":"5a12fa1e4f1c1b86698bccf7","slug":"youth-shot-dead-in-tilak-ceremony-in-chandauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसारः हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, शव बोरे में डालकर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसारः हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, शव बोरे में डालकर खेत में फेंका
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तिलक समारोह के दौरान एक युवक की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने युवक के शव को बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया। आगे की स्लाइड्स में जाने पूरा मामला...
demo pic
जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सैफपुर गांव में बीती रात आयोजित तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा देख रहे एक युवक को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने और युवक की मौत के बाद सभी इधर उधर भाग निकले। आरोप है कि तिलकोत्सव आयोजकों ने युवक के मौत की बात छिपाने के लिए शव बोरे में डालकर भाग निकले और घर से दो किलोमीटर दूर अरहर के खेत में युवक के शव को फेंक कर फरार हो गए। आरोपित पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस ने काफी तलाश के बाद शव बरामद किया।
demo pic
सैफपुर गांव में उमेश सिंह पुत्र राहुल सिंह के तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के साथ आस पास के गांवों से भी लोग आर्केस्ट्रा देखने पहुंचे थे। रात साढ़े 11 बजे तिलक समारोह में आए रिश्तेदार और परिवार के लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी बीच हुई फायरिंग से चली गोली कार्यक्रम देख रहे दीयां गांव निवासी प्रमोद प्रजापति (28) को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
मृत प्रमोद के छोटे भाई विनोद ने गांव के तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने सहेपुर निवासी दिनेश सिंह, राहुल सिंह और विनीत सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। प्रमोद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रमोद की मौत के बाद पिता शिव पूजन, माता रजवंती देवी और पत्नी शिवरात्रि देवी की स्थिति काफी खराब है। प्रमोद की दो पुत्रियां काजल (दो वर्ष) और एक माह की एक पुत्री है।
विज्ञापन
demo pic
रविवार की रात जब प्रमोद सहेपुर गांव में आर्केस्ट्रा देखने के लिए घर से निकला, तो उसकी मां राजवंती देवी ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन प्रमोद नहीं माना। जैसे उसकी मौत ने उसे घटनास्थल पर खींच लिया। प्रमोद की मौत के बाद उसकी मां यही कह कहकर विलाप कर रही थी कि अगर बचवा रुक गयल होतन त आज अइसन ना होत।