फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: युवा शक्ति ने की काशी के विकास की सराहना, कहा- नेता नरेंद्र मोदी जैसा ही होना चाहिए; कॉरिडोर देख अभिभूत

Thu, 08 Oct 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 08 Oct 2026 06:11 AM IST
सार

गुजरात से काशी पहुंचे यात्रियों ने शहर के विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों की सराहना की। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर देखकर युवा यात्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा ही नेता होना चाहिए। यात्रियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और काशी की व्यवस्थाओं को देखा। विकास कार्यों और धार्मिक वातावरण से यात्री अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन
Youth praise Kashi development say leaders should be like Narendra Modi left awestruck corridor
स्वागत से अभिभूत हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों ने बनारस के बदलते स्वरूप और विकास कार्यों की सराहना की। श्री काशी विश्वनाथ धाम और शहर में हुए विकास कार्यों को देखकर यात्रियों ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए जिस तरह काशी का विकास हुआ है, वह देश के दूसरे शहरों के लिए भी उदाहरण है। यात्रियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी में हुए बदलाव को सराहा और कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे ही दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है।

Trending Videos
Youth praise Kashi development say leaders should be like Narendra Modi left awestruck corridor
तिलक लगाकर हुआ युवा शक्ति का स्वागत। - फोटो : संवाद

गुजरात से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर और आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। विशाल परिसर, सुविधाओं और मंदिर तक श्रद्धालुओं की आसान पहुंच देखकर युवा यात्री खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले काशी के बारे में जैसा सुना था, उससे कहीं अधिक बदला हुआ और व्यवस्थित स्वरूप यहां देखने को मिला।

Youth praise Kashi development say leaders should be like Narendra Modi left awestruck corridor
हर-हर महादेव का उद्घोष लगाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने कहा कि वडनगर से काशी तक की यात्रा में उन्हें देश की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला। काशी पहुंचने के बाद गंगा घाट, मंदिर और विश्वनाथ धाम का अनुभव उनके लिए यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth praise Kashi development say leaders should be like Narendra Modi left awestruck corridor
काशी में विकास कार्यों के साथ शहर की मूल पहचान को बनाए रखने का प्रयास भी दिखाई देता है। विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी में विकास कार्यों के साथ शहर की मूल पहचान को बनाए रखने का प्रयास भी दिखाई देता है। विश्वनाथ धाम की भव्यता और श्रद्धालुओं के लिए विकसित सुविधाओं ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि काशी का अनुभव केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आने वाला व्यक्ति देश की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ता है।

विज्ञापन
Youth praise Kashi development say leaders should be like Narendra Modi left awestruck corridor
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों ने देश की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को जानने के लिए ऐसे स्थलों की यात्रा करने की अपील की। भारत की ताकत उसकी विविध संस्कृति और विरासत में है और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed