फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Polls Begin Today in Jaipur, Voting on October 22; Results on November 20

राजस्थान: जयपुर में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आज से, 22 अक्टूबर को मतदान; 20 नवंबर को होगी मतगणना

Thu, 08 Oct 2026 05:57 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 08 Oct 2026 05:57 AM IST
सार

जयपुर में आज से पंचायत चुनाव की हलचल तेज होगी। नामांकन शुरू होने के साथ गांवों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी, 22 अक्टूबर को मतदान और नवंबर में जिला परिषद-पंचायत समिति का फैसला होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Polls Begin Today in Jaipur, Voting on October 22; Results on November 20
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया आज गुरुवार 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए इसी दिन लोकसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी, जबकि 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।

विज्ञापन

22 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए मतदान

पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चुनावों की खास बात यह है कि मतदान के तुरंत बाद मतगणना नहीं होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।


यह भी पढें- 'हम तो परमानेंट प्रभारी हैं': अशोक गहलोत ने पायलट से क्यों कही ये बात, जानिए पूरा मामला

पंच-सरपंच के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन

पहले चरण में पंच और सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया भी 8 अक्टूबर से शुरू होगी। इन पदों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। वहीं उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed