{"_id":"5a701cb84f1c1b80268b7412","slug":"year-first-lunar-eclipse-will-be-tomorrow-gate-of-temple-will-be-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ष का पहला चंद्रग्रहण आज, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, ना करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष का पहला चंद्रग्रहण आज, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, ना करें ये काम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
चन्द्र ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जनवरी को साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण के दौरान कुछ मंदिरों का कपाट दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें.। आगे की स्लाइड्स में देखें..
amarujala
- फोटो : amarujala
ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन सायं 5 बज कर 35 मिनट पर पूर्ण होगा और मोक्ष रात्रि 8 बजकर 42 मिनट पर होगा। इसके साथ ही वाराणसी के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट चंद्रग्रहण के दौरान बंद रहेंगे। माघ पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण का संयोग एक साथ बनने के कारण यह सभी लोगों के लिए बेहद खास संयोग लेकर आ रहा है।
Lunar eclipse
चंद्रग्रहण के दिन 31 जनवरी को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट पांच घंटे 30 मिनट तक बंद रहेंगे। बुधवार को सायंकाल होने वाली सप्तर्षि आरती दिन में दो बजे से तीन बजे तक होगी तत्पश्चात मंदिर का कपाट दिन में 3:30 बजे बंद हो जाएगा तथा मोक्ष के उपरांत रात्रि नौ बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Partial lunar eclipse
वहीं अन्नपूर्णा मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट छह घंटे तक बंद रहेंगे। 3:30 बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे और आम दर्शनार्थियों के लिए रात 9:30 बजे खोले जाएंगे। ज्योतिषों के अनुसार यह माना जाता है कि चंद्रग्रहण के दौरान कुछ काम नहीं करने चाहिए। आज यहां आपको पूरी सूची दी जा रही है इस दिन क्या करें और क्या नहीं।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
चंद ग्रहण के दौरान क्या ना करें
1. ग्रहण के वक्त खुले आकाश में ना निकलें, खासकर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चे।
2. ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं।
3. किसी भी तरह का शुभ कार्य ना करें और पूजा भी ना करें। इसी वजह से ग्रहण के दौरान मंदिर के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं.
1. ग्रहण के वक्त खुले आकाश में ना निकलें, खासकर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चे।
2. ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं।
3. किसी भी तरह का शुभ कार्य ना करें और पूजा भी ना करें। इसी वजह से ग्रहण के दौरान मंदिर के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं.