फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने रचाई दूसरी शादी, ससुराल का नहीं खुला दरवाजा, पीड़िता ने मंत्री से लगाई गुहार

Sat, 14 Apr 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
women meet rita bahuguna joshi for her husband another marriage
punjabi women - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ की एक महिला ने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि जौनपुर के पचहटियां निवासी मनदीप सिंह उर्फ लकी ने दूसरी शादी कर ली है। ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया है।  उसने और भी कई गंभीर आरोप लगाए जिसे सुनकर मंत्री बहुगुणा जोशी हैरत में पड़ गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
women meet rita bahuguna joshi for her husband another marriage
punjabi women - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ कोरबा के शिवाजीनगर निवासी अमनदीप कौर ने बुधवार को प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि जौनपुर के लाइन बाजार सूरज घाट रोड पचहटियां निवासी मनदीप सिंह उर्फ लकी ने दूसरी शादी कर ली है। 

 
women meet rita bahuguna joshi for her husband another marriage
punjabi women - फोटो : अमर उजाला
अमनदीप कौर का कहना है कि तीन जुलाई 2012 को उसकी शादी मनदीप सिंह उर्फ लकी के साथ हुई थी। जिसमें लाखों रुपये उसके परिवारवालों ने दहेज में दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवारवालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और परिवार न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत केस दायर कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women meet rita bahuguna joshi for her husband another marriage
punjabi women - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि इस मामले में 20 जनवरी को योजित वाद की तिथि निर्धारित थी। जिसके लिए वह 18 जनवरी को कोरबा से चलकर 19 की रात में जौनपुर पहुंची। जहां उसके पति के परिवारवालों ने दरवाजा नहीं खोला। इसकी शिकायत पुलिस में उन्होंने की। 

 
विज्ञापन
women meet rita bahuguna joshi for her husband another marriage
rita bahuguna joshi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन मनदीप उसे घर नहीं ले गया। महिला ने कई गंभीर आरोप भी पति और ससुरालवालों पर लगाए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को भाजपा के अनशन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जौनपुर आई थीं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed