{"_id":"5a8070f44f1c1b5e028b4bf4","slug":"woman-beat-ranger-in-chandauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने वनक्षेत्राधिकारी को पटक कर मारा, कहा- दोबारा यहां आए तो जान से जाओगे, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने वनक्षेत्राधिकारी को पटक कर मारा, कहा- दोबारा यहां आए तो जान से जाओगे, जानिए पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
dfo
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली में रविवार को चौंकाने वाली घटना हुई। यहां पर कुछ महिलाओं ने वनक्षेत्राधिकारी को जमीन पर पटक कर मारा। इसके बाद जाने से मारने की धमकी दी। घटना से वनक्षेत्राधिकारी काफी डरे सहमे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
dfo
- फोटो : अमर उजाला
जिले के नौगढ़ में अतिक्रमणकारियों से खाली कराई गई वन भूमि में पौधरोपण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के अवरोध पर रविवार की अपराह्न में पहुंचे वनक्षेत्राधिकारी कुंज मोहन वर्मा को भू माफियाओं की शह पर महिलाओं ने कालर पकड़ लिया और थप्पड़ों से पीटा तथा कपड़े फाड़ डाले। घटना के दौरान मौजूद यूपी 100 की पुलिस टीम मूक दर्शक बन खड़ी रही तथा बचाव के लिए आए वन कर्मियों पर पत्थर के टुकड़े फेंककर घायल कर दिया। महिलाओं ने धमकी दी कि इस तरफ दोबारा रुख करने पर जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
dfo
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होने पर डीएफओ गोपाल ओझा ने मामले की जानकारी डीएम हेमंत कुमार को दी। मौके पर पहुंची चकरघट्टा, नौगढ़ और यूपी 100 को देख महिलाएं वनक्षेत्राधिकारी को छोड़कर भाग खड़ी हुईं। डीएम हेमंत कुमार ने डीएफओ को जांच कर पूरे मामले से अवगत कराने को कहा ताकि अतिक्रमणकारियों और भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
dfo
- फोटो : अमर उजाला
जयमोहनी रेंज के लहसनियां बीट, भैसौड़ा कंपार्टमेंट 14 में अतिक्रमणकारियों ने हरे पेड़ों को काटकर खेती योग्य भूमि बना लिया था। पिछले नौ अक्तूबर को जिलाधिकारी हेमंत कुमार के निर्देश पर जेसीबी मशीन से मेड़ों को नष्ट करके भरदूआ गांव के लगभग पचास लोगों के विरुद्ध नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था और भारतीय वन अपराध का मुकदमा विभाग ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
वन विभाग ने उक्त भूमि पर कैंपा योजना के तहत 20 हेक्टेयर भूमि पौधरोपण के लिए आवंटित किया । जिसके लिए नाली और गड्ढा खोदने की कार्य शुरू हो गया था। रविवार की दोपहर में पहुंची लगभग सैकड़ों महिलाओं ने काम रोक दिया और वन दरोगा श्याम बाबू गुप्ता, वन रक्षक आशीष सिंह, मनीष गुप्ता, रामजनम, आदित्य निर्भय, राजाराम पाल पर पत्थर के टूकड़े फेककर घायल कर दिया।