फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बेटी की शादी में पीएम को बुलाने वाले रिक्शा चालक से मिले मोदी, बोले- आइये मंगल जी, क्या हालचाल है

Tue, 18 Feb 2020 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
When Varanasi rikshaw driver meets PM modi who invited him for daughter marriage gets PM letter
राम प्रसाद केवट से मिले पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता देने वाले ट्राली रिक्शा चलाने वाले मंगल प्रसाद केवट प्रधानमंत्री से मिले। इस मुलाकात से वह इतने खुश हैं कि उनका मानना है कि यह उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मंगल प्रसाद केवट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से बात की वह उनके लिए कभी न भूलने वाले बेहतरीन अनुभव जैसा है, जानिए दोनों में क्या बातचीत हुई और पीएम का पत्र पाकर केवट को कैसा लगा था...

When Varanasi rikshaw driver meets PM modi who invited him for daughter marriage gets PM letter
pm modi meets rikshw wala - फोटो : अमर उजाला

आइए मंगल जी क्या हालचाल हैं। बेटी और दामाद को साथ लेकर नहीं आए। प्रधानमंत्री जी का इतना पूछना ही मेरे लिए किसी कीमती उपहार से कम नहीं है। यह कहना है मंगल प्रसाद केवट का। रविवार को प्रधानमंत्री के एक दिवसीय काशी दौरे पर मंगल केवट की प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पीएम ने अपने आदर्श गांव डोमरी के निवासी मंगल प्रसाद केवट से औपचारिक मुलाकात कर हालचाल लिया था। 

When Varanasi rikshaw driver meets PM modi who invited him for daughter marriage gets PM letter
pm modi meets rikshw wala - फोटो : अमर उजाला

मंगल रविवार सुबह आठ बजे नंगे पैर ही हस्तकला संकुल के लिए निकल पड़े। शाम को चार बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई। प्रधानमंत्री ने जब उनका और बेटी-दामाद की कुशलक्षेम पूछी तो मंगल अभिभूत हो उठे। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मंगल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हम जानते हैं कि आप देश सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Varanasi rikshaw driver meets PM modi who invited him for daughter marriage gets PM letter
pm modi meets rikshw wala - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मंगल प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम से प्रेरित होकर अभियान से जुड़े। वह अकेले ही गंगा घाट और अपने गांव में झाड़ू लगाते रहते हैं। जीविकोपार्जन रिक्शा ट्राली चलाकर करते हैं। मंगल के परिवार में पत्नी, एक लड़की व दो लड़के हैं। मंगल ने बेटी की शादी 12 फरवरी को चंदौली में की है।

विज्ञापन
When Varanasi rikshaw driver meets PM modi who invited him for daughter marriage gets PM letter
pm modi meets rikshw wala - फोटो : अमर उजाला

इसका निमंत्रण प्रधानमंत्री को भी भेजा था। पीएम ने उन्हें शुभकामना संदेश भी भेजा था। उन्होंने दूसरी बार पीएम से मुलाकात की है। इसके पहले वह छह जुलाई 2019 को पीएम से मिल चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed