प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की सौगात दी थी। लोकार्पण के दौरान फ्लाईओवर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। फ्लाईओवर पर सबसे पहले दिव्यांग दिनेश कुमार की ट्राईसाइकिल को लोगों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ाया। पीएम के बटन दबाते ही कोई बाइक से तो कोई उत्साह में पैदल ही फ्लाईओवर पर दौड़ गया। लेकिन दूसरे दिन फ्लाईओवर पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। जबकि फ्लाईओवर के नीचे भीषण जाम लगा हुआ है।
कल प्रधानमंत्री ने दी थी सौगात, आज फ्लाईओवर पर पसरा सन्नाटा, नीचे भीषण जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन