{"_id":"5b4b43574f1c1b36748b4e25","slug":"when-pm-modi-called-yogi-adityanath-with-great-honour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पीएम मोदी ने कहा , यशस्वी, परिश्रमी और तेजस्वी...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब पीएम मोदी ने कहा , यशस्वी, परिश्रमी और तेजस्वी...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संदीप सौरभ सिंह, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 15 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद एक बार फिर बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने उनके लिए यशस्वी, परिश्रमी और तेजस्वी शब्दों का इस्तेमाल किया। बड़े अपराधियों के खिलाफ पुलिस के अभियान पर प्रदेश सरकार के रुख का समर्थन किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
modi
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा,बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी की तारीफ की। कहा, सूबे में बड़े अपराधियों का क्या हश्र हो रहा है, ये आप सबको पता है। योगी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर सूबे में व्यापार के लिए अच्छा माहौल तैयार कर रही है।
modi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इंवेस्टर समिट में उद्योमियों को सूबे में उद्योग लगाने के लिए आकर्षित किया है। प्रदेश सरकार की ये बदली कार्य संस्कृति उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। प्रधानमंत्री ने सूबे की सरकार की कार्यशैली की भी जमकर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री की कार्यक्षमता पर सवाल उठाने वालों के लिए ये बड़ा संदेश माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की करारी हार होने पर रमाकांत ने मुख्यमंत्री की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाए थे। उन्होंने पार्टी की ओर से अति पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
नावी शंखनाद करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के नामदार कह रहे हैं कि उनकी पार्टी मुसलमानों की है। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कह चुके थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह तो ठीक है लेकिन कांग्रेस ये बताए कि उनकी पार्टी मुस्लिम पुरुषों की है, महिलाओं की नहीं है क्या?