Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड से ठिठुरे लोग, रेल-हवाई सेवा हुई प्रभावित, बनारस में चार डिग्री पारा पहुंचा

Sun, 29 Dec 2019 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Varanasi weather temperature low winter cold air service flights and trains affected
अलाव जलाकर तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दिन में धूप हुई, लेकिन नम पछुआ हवा चलने से उसका कोई असर नहीं रहा। गलन भी अन्य दिनों की तुलना में शनिवार को अधिक रही। शाम होते ही कोहरा छा गया। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पिछले चार साल का रिकार्ड टूट गया। इससे पहले वर्ष 2014 में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले पांच सालों की बात करें तो शनिवार का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस भी सबसे कम ही है।

Trending Videos
Varanasi weather temperature low winter cold air service flights and trains affected

पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर दिखने लगा है। नम पछुआ हवाएं चलने से तापमान भी तेजी से गिरता जा रहा है। बीते दो दिन से ठंडी चल रही हैं और शाम होते ही घना कोहरा छा जाता है। शनिवार को अधिकांश लोग घरों में ही पड़े रहे। सिगरा, रथयात्रा, मंडुवाडीह, मैदागिन, पांडेयपुर आदि इलाकों में जहां दिन में भीड़ दिखती थी, वहां लोग काफी कम दिखे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे धूप निकली तो लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन हवाओं के कारण धूप बेअसर रही। शाम होने के बाद से ही कोहरा छाने लगा और रात में तो राह चलना मुश्किल हो गया।

Varanasi weather temperature low winter cold air service flights and trains affected

खुद ही जला रहे अलाव
ठंड बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। शनिवार को गलन अधिक होने की वजह से शहर के  चौराहों पर लोग खुद ही अलाव जलाकर बैठे रहे। मंडुवाडीह स्थित एफसीआई गोदाम के पास लगने वाले बाजार से लेकर चेतगंज, पहड़िया, भिखारीपुर चौराहा आदि जगहों पर लोग आसपास पड़ी लकड़ियों को जलाकर हाथ सेंकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi weather temperature low winter cold air service flights and trains affected

31 दिसंबर से बूंदाबांदी के आसार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि कोल्ड वेब का असर 30 दिसंबर तक रहने की संभावना है। लिहाजा तब तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। 31 दिसंबर को एक वार्म फ्रंट आएगा, जिससे आसमान में बादल छाए रहने और पूर्वांचल समेत कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। नए साल के पहले सप्ताह में तापमान के बढ़ने के आसार है।

विज्ञापन
Varanasi weather temperature low winter cold air service flights and trains affected

बीते पांच सालों में 28 दिसंबर का तापमान
वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम
2019    12    4.0
2018    24.1    9.2
2017    23    9.1
2016    22.07    13.06
2015    24    8.9 
2014    21.7    3.3 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed