फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में पेरिशेबल कार्गो सेंटर नहीं हो पाया शुरू, जुलाई में पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

Tue, 16 Oct 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 Oct 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Varanasi perishable cargo center not start after inauguration by pm modi
cargo - फोटो : javed ali

वाराणसी से 15 किलोमीटर दूर राजातालाब रेलवे स्टेशन के पास पेरिशेबल कार्गो सेंटर जुलाई में उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पीएम मोदी द्वारा  उद्घाटन के बाद एक-दो दिन की औपचारिकता के बाद यहां ताला लगा दिया गया है। आढ़तियों को भी सेंटर शुरू होने का इंतजार है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Varanasi perishable cargo center not start after inauguration by pm modi
cargo - फोटो : अमर उजाला

पेरिशेबल कार्गो सेंटर  के संचालन की जिम्मेदारी आईटीसी के पास है। दूसरी ओर क्षेत्रीय किसानों को जानकारी ही नहीं है कि सेंटर में कौन-कौन सब्जियां कितने दिन के लिए भंडारित की जा सकती हैं और उनको इसके लिए कितना शुल्क देना पड़ेगा।  
 
Varanasi perishable cargo center not start after inauguration by pm modi
cargo - फोटो : अमर उजाला

राजातालाब सब्जी मंडी के आढ़तिया शिव शंकर पाठक का कहना है कि केंद्र चालू होने और नियमों की जानकारी होने पर आढ़तिया अधिक मात्र में बाहर से फल लाकर यहां रख सकते हैं। दूसरी ओर किसान मुकेश, पवन सिंह,राज कुमार पाल, जगदीश मिश्रा, राजेश पांडे, अमरेश्वर नारायण ने बताया कि आने वाले दिनों में मिर्च, टमाटर और मटर की फसलों का सीजन होगा। तब कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi perishable cargo center not start after inauguration by pm modi
cargo - फोटो : अमर उजाला

यदि उस समय तक सेंटर काम शुरू कर देगा तो किसान अपनी सब्जियों की उचित कीमत प्राप्त कर सकते हैं। चार विशाल कूलिंग चेंबर वाले सेंटर में किसानों की सब्जियां, फल और फूल रखने के लिए उपयुक्त बताया गया है। उद्घाटन के बाद तेज बारिश होने पर कार्गो सेंटर की छत टपकने लगी थी। 
 
विज्ञापन
Varanasi perishable cargo center not start after inauguration by pm modi
cargo - फोटो : अमर उजाला

सेंटर प्रभारी आकाश ने बताया कि समस्या आने पर सेंटर का निर्माण करने वाली कंपनी कानकोर को सूचित किया गया था। केंद्र प्रभारी की मानें तो फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनिट की ओर से सेंटर से लाभ प्राप्त करने वाले किसानों की सूची बनाई जा रही है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed