फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा की स्वच्छता के लिए काशी आएंगी एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल, करेंगी ये काम

Tue, 16 Oct 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 Oct 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Mountaineer bachendri pal will come varanasi for clean ganga mission
- फोटो : amarujala
 गंगा की स्वच्छता और जागरूकता को लेकर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल 22 अक्तूबर को काशी आएंगी। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वे कई स्थानों पर अयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगी इस दौरान वे लोगों को गंगा के महत्व और उसकी जागरूकता को लेकर अभियान चलाएंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Mountaineer bachendri pal will come varanasi for clean ganga mission
वरेस्ट चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेन्द्री पाल
उत्तर प्रदेश सरकार  द्वारा गंगा के पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को लेकर बिजनौर से बक्सर तक की यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का प्रतिनिधित्व देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेन्द्री पाल कर रही हैं। 
 
Mountaineer bachendri pal will come varanasi for clean ganga mission
बछेंद्री पाल

बछेंद्री पाल 22 अक्तूबर को  नाव से अस्सी घाट पर शाम चार बजे पहुंचेंगी। वहां स्वागत और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23, 24, 25 को काशी में विभिन्न विद्यालयों में जाकर गंगा के महत्व के अलावा सफाई अभियान, बैठक, आरती आदि कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mountaineer bachendri pal will come varanasi for clean ganga mission
bachendri pal - फोटो : amarujala
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर डीएम सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसमें नुक्कड़ नाटक, जागरूकता, एनसीसी कैडेटों की प्रभातफेरी, अस्सी घाट पर श्रमदान, क्वींस कॉलेज में स्वच्छता संवाद, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ संवाद, दशाश्वमेध पर संवाद, खिलाडि़यों के साथ बैठक, दशाश्वमेध घाट पर दीपदान, राजघाट पर सफाई और सारनाथ में नुक्कड़ नाटक का आयोाजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Mountaineer bachendri pal will come varanasi for clean ganga mission
bachendri pal
डीएफओ मनोज खरे ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें कई विभागों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed