फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में देव दीपावली के अगले दिन गंगा घाटों का यह रहा हाल 

Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Varanasi ganga ghat condition after dev deepawali
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी का सबसे बड़ा आयोजन देव दीपावली शुक्रवार को मनाया गया। शाम को दीपदान कर गंगा घाटों को सजाया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित कई दिग्गज इस आयोजन के गवाह बने। हर तरफ सिर्फ भव्यता ही नजर आ रही थी। आज वहीं इन घाटों का नजारा ही कुछ और था। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Varanasi ganga ghat condition after dev deepawali
varanasi
दीप मालाओं और निर्माल्य की सफाई नहीं होने से दूसरे दिन घाटों पर घूमना और गंगा में स्नान करना मुश्किल हो गया। लगातार चले सफाई अभियान के बाद घाट तो साफ हुए लेकिन गंगा की गंदगी उसी तरह तैरती रही। शाम तक गंगा की सफाई चलती रही और 30 मीट्रिक टन कचरा निकला। 

 
Varanasi ganga ghat condition after dev deepawali
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा पर करीब 12 लाख से अधिक लोगों ने देव दीपावली देखी, वहीं इस दौरान 15 लाख दीपक जलाए गए, आतिशबाजी व अन्य पूजन पाठ के अलावा श्रद्धालुओं ने सुबह लोगों ने गंगा स्नान कर माला फूल अर्पित किए लेकिन ज्यादातर निर्माल्य घाटों पर और गंगा में प्रवाहित कर दिया। इससे घाट और गंदगी के चलते चारों ओर कचरा ही कचरा हो गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi ganga ghat condition after dev deepawali
varanasi - फोटो : amar ujala
घाटों पर लगातार चल रहे सफाई अभियान के बाद भी शनिवार की शाम तक तो साफ कर दिया गया लेकिन कचरा एकत्र हो गया। वहीं गंगा के जल की सफाई न होने के चलते सुबह श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन
Varanasi ganga ghat condition after dev deepawali
varanasi - फोटो : amar ujala
कंपनी के अधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि शाम तक सफाई का काम पूरा हुआ, जिसमें आम दिनों में जहां 8 मीटर से 10 मिनट कचरा निकलता था वहीं शनिवार को 30 मैट्रिक टन कचरा निकला। वहीं गंगा का कचरा कुछ पानी में बैठ गया तो कुछ बह गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed