{"_id":"5bf94615bdec2241af66562b","slug":"laser-show-program-on-ganga-river-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : काशी में लेजर शो के दौरान दिखा खूबसूरत नजारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : काशी में लेजर शो के दौरान दिखा खूबसूरत नजारा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव की नगरी काशी में गंगा की लहरों पर लेजर शो ने देव दीपावली के आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। लेजर शो को देखकर काशीवासियों में आनंद देखते बन रहा था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेजर शो का शुभारंभ किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक ने फूलों से सजी नाव पर सवार होकर सभी घाटों की अलौकिक छटा निहारी। गंगा आरती, भगवान शिव और मां गंगा आधारित लेजर शो देखा, इसके बाद मोटरबोट से मणिकर्णिका घाट रवाना हो गए।
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। घाटों को दीपों से सजाया गया। गंगा की लहरों पर पहली बार लेजर शो के अलावा अस्सी से लेकर आदिकेशव घाट तक दीप मालाओं के साथ मधुर कलरव गूंजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अयोध्या की दीपावली में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को पुष्पक विमान से लेकर पहुंचे थे। इस बार गंगा घाट से लेकर शहर के कुंड, तालाब और चौराहों को दीपों से सजाकर इसके महात्म्य को बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, देव दीपावली पर भगवान राम और कृष्ण की झांकी ने काशी में अयोध्या की दीपावली की याद ताजा करा दी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
देव दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी के धर्मस्थल पावन पथ के रूप में विकसित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में काशी को देश और दुनिया जिस रूप में देखना चाहती है उस रूप में यह दिखेगी। आम जनता के अपील की कि काशी का विकास काशी की तरह करने में सहयोग करें।