फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः आजमगढ़ में फिर एनकाउंटर, दो इनामी बदमाश व सिपाही घायल

Fri, 01 Jun 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 01 Jun 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
UP police encounter once again in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां पुलिस ने एक बार फिर बदमाशों का एनकाउंटर किया। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
UP police encounter once again in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला


जिले के मेंहनगर  थाना क्षेत्र के कुर्थीयां गांव के पास गुरुवार की सुबह हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी पंकज और 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश चंकी पांडेय घायल हो गए, जबकि इनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। बदमाशों की गोली से मेंहनगर थाने का एक सिपाही भी घायल हुआ। बदमाशों को वाराणसी में बीएचयू में भर्ती कराया गया। जबकि सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। बदमाशों के पास से एक लूट की बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा और छह खाली खोखा बरामद हुआ।
UP police encounter once again in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के करेंहुआ गांव निवासी एलआईसी एजेंट सुरेंद्र प्रताप राम बुधवार की रात साढ़े दस बजे कहीं से घर लौट रहे थे। रास्ते में मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवरिया चट्टी के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश तमंचा सटाकर उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार की भोर में करीब चार बजे तरवां थाने के दरोगा चंदन सिंह रासेपुर बाजार में गश्त पर थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police encounter once again in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
तभी मऊ के चिरैयाकोट की तरफ से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायर कर भागने लगे। तरवां पुलिस की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर प्रवीण यादव और मेहनाजपुर अखिलेश कुमार ने भी अपनी टीम के साथ घेरबंदी कर ली। मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर स्थित कुर्थीयां गांव के पास पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया, जबकि दूसरी बाइक पर मौजूद दो बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन
UP police encounter once again in azamgarh
फायरिंग - फोटो : SELF

बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मेंहनगर थाने के सिपाही पवन यादव (36) के हाथ में लगी। वहीं पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनो गिर पड़े। इनकी पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के खडकपुर गांव निवासी 50 हजार रुपये के इनामी पंकज उर्फ बोलू दुबे (28) पुत्र सदानंद और दूसरे की 30 हजार के इनामी चंकी पांडेय उर्फ उमेश (27) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में की गई। इनके पास से बरामद हुई बाइक एलआईसी एजेंट सुरेंद्र प्रताप राम की है। बदमाशों के ऊपर आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में लूट और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed