{"_id":"5b101b554f1c1b8d6e8b588d","slug":"samajwadi-party-celebration-after-up-by-election-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैराना और नूरपुर की जीत पर पूरे पूर्वांचल में सपा ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना और नूरपुर की जीत पर पूरे पूर्वांचल में सपा ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के चार लोकसभा और 10 विधान सभा सीटों हुए उप चुनावों में भाजपा की करारी हार पर गुरुवार को सपाजनों ने खूब जश्न मनाया। नूरपुर में सपा और कैराना में अजित सिंह की रालोद की जीत से सपाइयों की जीत की खुशी दोगुनी हो गई। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जुलूस निकाला तो कहीं ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया। साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
sp
- फोटो : अमर उजाला
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में रालोद और समाजवादी पार्टी की शानदार जीत पर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट चौराहे से सपा कार्यालय तक जश्न का माहौल रहा। गाजे बाजे के साथ अखिलेश यादव, सपा और मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि कैराना और नूरपुर में भाजपा की करारी हार से मोदी ब्रांड की पोल खुल गई है।
sp
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कहा कि जिस तरह हांडी में पकने वाले चावल के एक दाने से पूरे हांडी के चावल का अंदाजा लग जाता है उसी तरह गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद यह तय है कि 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार का पतन तय है। इसके अलावा सिकंदरपुर और रसड़ा में बी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की 14 सीटों पर हुए उप चुनाव में विपक्ष की भारी जीत आगामी लोकसभा चुनाव की इबारत लिखेगी। नूरपुर विस का परिणाम आने के बाद सपाई जैसे जाग गए। जश्न की तैयारियां चल ही रही थी कि कैराना का परिणाम भी आ जाने से उत्साह दोगुना हो गया। सायं 4.30 बजे भदोही के अजिमुल्लाह चौराहे पर सपाइयों की भीड़ जुटने से सड़क जाम हो गई। कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की लफ्फेबाजी के खिलाफ है।
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय नगर स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जुलूस निकाले एवं ढोल नगाड़े के साथ पटाखे छोड़कर एक दूसरे का मुुंह मीठा कराया तथा बधाई दी। सपा कार्यालय से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। उपचुनाव में जीत पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा भाजपा के झूठ को जनता समझ चुकी है। जिसका नतीजा है उपचुनाव के दौरान कैराना लोकसभा की सीट महागठबंधन और नूरपुर विधानसभा की सीट पर सपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।