फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरेंः UP के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का हुआ लोकार्पण, दुनिया देखेगी इसका दम

Mon, 12 Mar 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Mon, 12 Mar 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
UP largest solar power plant inaugrated today by french president
मोदी और मैक्रों - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिर्जापुर स्थित यूपी के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में इसका उद्घाटन होने के साथ ही दुनिया को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दो देशों की दोस्ती का दम भी दिखाई देने लगा। यहां वर्तमान में प्रतिदिन छह लाख यूनिट बिजली तैयार हो रही है जो आपूर्ति नहीं होने की वजह से नष्ट करनी पड़ रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
UP largest solar power plant inaugrated today by french president
varanasi - फोटो : twitter

यूपी के मिर्जापुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर छानबे ब्लाक के दादर कला गांव में यूपी के सबसे बड़े 75 मेगा वाट वाले सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन आज हो गया। इस खास पल पर पीएम मोदी मौजूद रहे। इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने  विंध्य क्षेत्र को पहले सोलर पार्क की भी सौगात भी दी। 

 
UP largest solar power plant inaugrated today by french president
solar - फोटो : अमर उजाला

इस सोलर पावर प्लांट से प्रतिदिन 75 मेगावाट (पांच लाख यूनिट प्रतिदिन) बिजली का उत्पादन शुरू होगा। सोलर पावर प्लांट के लिए 2016 में जमीन की तलाश शुरू हुई थी। 31 मार्च, 2016 को प्लांट के लिए जमीन नेडा को हस्तांतरित कर दी गई। जमीन मिलने के बाद जवाहर लाल नेहरू सोलर मिशन के तहत दादर कला में 382 एकड़ में सोलर पार्क की परियोजना की नींव रखी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP largest solar power plant inaugrated today by french president
solar - फोटो : अमर उजाला
 650 करोड़ से सोलर पार्क में तीन लाख 18650 प्लेटें लगी हैं। प्रत्येक प्लेट से 400 वाट बिजली पैदा हो रही है। प्रतिदिन पांच लाख यूनिट बिजली पैदा होगी। प्लांट की स्थापना फ्रांस की सोलर डायरेक्ट कंपनी और नेडा के सहयोग से हुई है। कंपनी से करार के अनुसार चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली सरकार को मिलेगी। इस प्लांट के चालू होने के बाद मिर्जापुर सहित प्रदेश के लोगों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
UP largest solar power plant inaugrated today by french president
solar - फोटो : twitter
दादर कला में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट यूपी की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है।  वर्तमान में प्रतिदिन छह लाख यूनिट बिजली तैयार हो रही है जो आपूर्ति नहीं होने की वजह से नष्ट करनी पड़ रही है। इसे पहले नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed