फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी-मैक्रों करेंगे नौका विहार, हर घाट पर दिख रहा अलग रंग, अद्भुत है नजारा

Mon, 12 Mar 2018 01:32 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 12 Mar 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
PM modi and french president nouka vihar in kashi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अतिथि देवो भव: परंपरा का पालन करने वाली काशी अपनी वैभवशाली सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत के साथ गंगा घाटों पर सत्कार उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। घाटों पर बने महलों से लेकर सीढ़ियां तक और गंगा की लहरों समेत रेती भी अतिथियों के इस आगमन पर सज गई है। पीएम और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष आज गंगा में नौका विहार करेंगे। इसके मद्देनजर काशी हर घाट पर अलग उत्साह का अलग ही रंग दिख रहा है। अद्भुत नजारा दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
PM modi and french president nouka vihar in kashi
अस्सी घाट वैदिक संस्कृति की अगुवाई करेगा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक बजड़े पर नौकाविहार करेंगे।  तुलसी-कबीर के साहित्य की छाप अलंकरण बने हैं तो वैदिक संस्कृति के साथ बौद्ध-जैन अध्यात्म इसका आकर्षण होगा। हर घाट महादेव की नगरी की विरासत का आइना बनेगा और गंगा की लहरों के साथ अगवानी का सफर पग-पग चलेगा। 

 
PM modi and french president nouka vihar in kashi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सत्कार में धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी काशी की छाप देखने को मिलेगी। बारी-बारी हर घाट पर स्वागत का अनूठा रंग देखने को मिलेगा और गंगा की लहरों की तरह यह आगे की ओर बढ़ती जाएगी। स्वागत समारोह के साथ काशी की कला-संस्कृति का दर्शन भी होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi and french president nouka vihar in kashi
अस्सी घाट वैदिक संस्कृति की अगुवाई करेगा - फोटो : अमर उजाला
इस नयनाभिराम उत्सव के लिए फूलों-पताकाओं से सज रहा अस्सी घाट वैदिक संस्कृति की अगुवाई करेगा। बरगद के पेड़ पर महादेव के डमरू की कई प्रतिकृति यहां लगाई गई है। घाट पर तिलक-पुष्प वर्षा के साथ शहनाई वादन होगा। यहीं नाटी इमली के विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप की पालकी रखी गई है, जो काशी की सांस्कृतिक धरोहर का नेतृत्व करेगी। 
 
विज्ञापन
PM modi and french president nouka vihar in kashi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

अमर कवि तुलसीदास ने जिस घाट पर कभी रामचरित मानस की रचना की थी, उसी तुलसी घाट पर रामलीला का मंचन होगा। सुंदर कांड का पाठ होगा। तुलसी घाट को रामायण के मंच की तरह सजाया जा रहा है। यहां अखाड़ों पर मर्दानियां जोर-आजमाइश करती दिखेंगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed