{"_id":"5ab3f8d44f1c1bbf088b69bf","slug":"up-folk-art-presented-to-german-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जर्मन राष्ट्रपति को पेश किया गया उत्तर प्रदेश की लोक कलाओं का गुलदस्ता, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन राष्ट्रपति को पेश किया गया उत्तर प्रदेश की लोक कलाओं का गुलदस्ता, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी दर्शन को आए जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर को संस्कृति विभाग ने उत्तर प्रदेश की लोक सांस्कृतिक विरासत का गुलदस्ता पेश किया गया। इस दौरान कहीं बुंदेलखंड का पाई डंडा तो कहीं आजमगढ़ का धोबिया नृत्य। घाट पर रामलीला का भावपूर्ण मंचन हुआ तो बीएचयू गेट पर ब्रज का मयूर नृत्य जीवंत हो उठा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर से लेकर सारनाथ और फिर गंगा आरती के दौरान घाट पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचलित लोकलाओं की प्रस्तुति की गई। यह न केवल जर्मनी के राष्ट्रपति और वहां से आए डेलिगेट्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहे बल्कि स्थानीय लोगों ने भी इन प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में रमेश पाल के नेतृत्व में बुंदेलखंड का पाई डंडा पेश किया गया। इसके साथ आजमगढ़ का धोबिया उमेश कनौजिया की टीम ने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति का काफिला जब गिलट बाजार पहुंचा तो कतवारू राम के सहयोगियों ने मादल और पुलिस लाइन में सोना के सहयोगियों ने आदिवासी नृत्य कर्मा से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ संग्रहालय के समीप मथुरा की टीम ने खजान सिंह के निर्देशन में मांगलिक अवसरों पर आयोजित होने वाला ‘बम रसिया’ पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बीएचयू गेट पर ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य ने सभी का मन मोहा जिसमें दिनेश कुमार और सह कलाकार शामिल रहे।