यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पूर्वांचल क्षेत्र में नकल और अनियमितताओं का बोलबाला रहा। मऊ जिले में शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर इस तरह से नकल माफियाओं को दबोचा है कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
मऊ के तेंदुली गांव स्थित रामधनी इंटर कॉलेज से शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पलिगढ़ गांव पहुंचकर छापेमारी कर कॉपी लिखने वालों को पकड़ लिया। इस दौरान मौके से लिखी हुई नौ तथा बिना लिखी हुई पांच कापियां बरामद हुईं।
3 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
इसके पहले मुन्ना भाई के पकड़े जाने और एक परीक्षा केंद्र के डिबार होने के बाद अब लिखी हुई कापियां और पेपर आउट होने से स्पष्ट हो गया है कि मऊ जिले में भी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 25-25 हजार रुपये में इन कापियों को लिखा जा रहा था।
4 of 8
भैरोनाथ गुप्ता
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कापियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही कापियां जिस घर में लिखी जा रही थी, उसके मालिक भैरोनाथ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वहां मौजूद तीन लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया। तीनों लड़कियां परीक्षार्थी बताई गई।
5 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीआईओएस केसी भारती सहित अन्य अधिकारियों ने बरामद कॉपियों का पेपर से मिलान कराया। इस दौरान पेपर और कॉपियों का मिलान सही होने पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधक के विरूद्ध सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही केंद्र को डिबार भी कर दिया है। इसके अलावा केंद्र व्यस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अतिरिक्त केंद्र व्यस्थापक के विरूद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति कर डीएम को पत्र भेज दिया है।