फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर: ITI के दो छात्रों ने मफलर से गला घोंटकर एक मासूम को मार डाला, एक छात्र उसका रह चुका है टीचर

Sun, 03 Jan 2021 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Jan 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Two ITI students strangled a muffler and killed an innocent child a student is his teacher in jaunpur
अभिषेक, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अपहृत यूकेजी के छात्र अभिषेक का देर रात खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के पास से शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में आईटीआई के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक छात्र कुछ समय पहले तक अभिषेक को ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस का दावा है कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अभिषेक का अपहरण किया और फिर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने चोरी के मोबाइल से फिरौती के लिए मैसेज किया था। देखें अगली स्लाइड्स...।

Two ITI students strangled a muffler and killed an innocent child a student is his teacher in jaunpur

एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि अभिषेक के घर से कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहने वाले शिवम श्रीवास्तव और आकाश कुमार आईटीआई के छात्र हैं। कुछ समय पहले तक शिवम ही अभिषेक को ट्यूशन पढ़ाता था। लिहाजा उसका अभिषेक के घर अक्सर आना-जाना था। शनिवार को जब अभिषेक ट्यूशन के लिए तो रास्ते में शिवम मिला और टॉफी दिलाने के बहाने उसे बाइक पर बिठाकर अपने दोस्त आकाश के साथ खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव स्थित पानी टंकी के पास ले गए।

Two ITI students strangled a muffler and killed an innocent child a student is his teacher in jaunpur

जब अभिषेक ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों ने मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को वहीं छिपा दिया। इसके कुछ देर बाद दोनों ने एक मोबाइल फोन छीना। उसमें से सिम निकालकर फोन बेच दिया और नया फोन लेकर अभिषेक के पिता दीपचंद को फिरौती के लिए मैसेज किया। संयोग था कि दोनों ने जिसका मोबाइल छीना था, उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। उस नंबर के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी घटना बताई। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two ITI students strangled a muffler and killed an innocent child a student is his teacher in jaunpur

यह है मामला
शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग पर बैंकर्स कॉलोनी निवासी दीपचंद यादव बीबीगंज में पैथोलॉजी चलाते हैं। उनका पुत्र अभिषेक(7) साउथ इंडियन स्कूल में यूकेजी का छात्र था।  लॉक डाउन में विद्यालय बंद होने की वजह से पढ़ाई के लिए अभिषेक समीप के यादव कॉलोनी में रह रही एक महिला के घर जाकर ट्यूशन पढ़ता था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अभिषेक अपने घर से ट्यूशन के लिए, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाया। काफी देर तक न लौटने पर घर वालों खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे पिता के मोबाइल पर मैसेज कर अपहरण की सूचना के साथ सात लाख की फिरौती मांगी गई थी।

विज्ञापन
Two ITI students strangled a muffler and killed an innocent child a student is his teacher in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर और बिहार के निवासी हैं दोनों आरोपी
अभिषेक का अपहरण कर हत्या करने वाले दोनों आरोपी बाहर के हैं। वह यहां किराए का कमरा लेकर रहते थे और पढ़ाई करते थे। मुख्य आरोपी शिवम श्रीवास्तव सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कलां का निवासी है। पिता रमेश श्रीवास्तव गन्ना विकास समिति शाहगंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहे, जो अब दूसरे जिले में तैनात हैं। वहीं आकाश बिहार के मोतिहारी जिले का निवासी है। पिता रामानंद यहीं रहकर जमीन का करते थे। दोनों का परिवार दीपचंद यादव के पड़ोस में एक कॉलोनी में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। फिलहाल घटना में दोनों आरोपियों का नाम आने पर परिवार के लोग खुद को घर के भीतर कैद कर लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed