फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Weather: दो दिन बाद बूंदाबांदी से बदलेगा मौसम, कोहरे के साथ छाने लगी धुंध, बनारस देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर

Sat, 02 Jan 2021 09:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 Jan 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Varanasi Weather: Two days later weather will change due to drizzle Banaras is fourth most polluting country
नए साल पर बोटिंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी समेत पूर्वांचल में जिस तरह से मौसम का मिजाज पिछले तीन-चार दिनों से बना हुआ है, उसको लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता बढ़ती जा रही है। हालांकि नए साल के पहले दिन हवा में नमी  अधिक रहने से गलन से कोई राहत नहीं मिली। दिन में सिहरन अधिक होने के साथ ही शाम को भी लोगों ने गलन महसूस की। वहीं, वाराणसी में प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

Uttar Pradesh Varanasi Weather: Two days later weather will change due to drizzle Banaras is fourth most polluting country
सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

इधर दो दिनों से यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, बनारस में भी दो दिन बाद से मौसम का मिजाज बदलेगा। यहां भी नम पछुआ हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन सालों से इस साल औसतन तापमान थोड़ा बढ़ा है। जिस तरह से पिछले 3 दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है उससे गलन भी बढ़ी है।

Uttar Pradesh Varanasi Weather: Two days later weather will change due to drizzle Banaras is fourth most polluting country

तीन जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के  साथ ही हल्की बारिश भी होगी। उसके बाद ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होने की संभावना बनी हुई है। इधर तापमान की बात करें तो बृहस्पतिवार को  अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान में 8.6 से कम होकर 7 डिग्री दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Varanasi Weather: Two days later weather will change due to drizzle Banaras is fourth most polluting country
कैंट स्टेशन पर छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

नाटी इमली की हवा हुई सबसे अधिक जहरीली
नए साल के पहले दिन ही बनारस देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा। हालांकि धूप खिलने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। इसके साथ ही शाम होते-होते बनारस टापटेन की सूची से बाहर हो गया। वहीं शहर में सबसे अधिक प्रदूषित इलाका नाटी इमली और लंका का रहा। आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 9:30 बजे वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 379 रहा, जौनपुर पांचवें नंबर पर रहा।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Varanasi Weather: Two days later weather will change due to drizzle Banaras is fourth most polluting country

शुक्रवार को नए साल की शुरूआत हवा की खराब सेहत से हुई। नाटी इमली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 544 दर्ज किया गया। लंका में वायु प्रदूषण का स्तर खराब रहा और एयर क्वालिटी इंडेक्स 433 दर्ज किया। वहीं अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 176 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शाम को सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 225 दर्ज किया गया। 31 दिसंबर की रात में हुई आतिशबाजी और शहर में चल रहे खोदाई के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति खराब हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed