{"_id":"5c71544fbdec2211df4140dd","slug":"three-blasts-in-bhadohi-within-5-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार सालों में चौथी बार थर्राई कालीन नगरी, इससे पहले भी हो चुके बड़े विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सालों में चौथी बार थर्राई कालीन नगरी, इससे पहले भी हो चुके बड़े विस्फोट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhadohi blast
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध भदोही जिला बारूद के ढेर पर बैठा है। चौरी के रोटहां में शनिवार को हुई घटना ने पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। वहीं भदोही में पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस गिनती के लोगों के पास होने के बावजूद कई स्थानों पर इसका अवैध कारोबार चल रहा है। जिले में पिछले चार साल में चार बड़े धमाके हुए हैं, जिससे भदोही थर्रा गया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जिले में अग्निशमन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में छह पटाखा व्यापारी ही लाइसेंसधारक हैं। वर्ष 2016 में ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में विस्फोट में चार लोग झुलस गए थे। यह विस्फोट होने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता था। इसके बाद भी दो और बार विस्फोट हुआ था।
3 of 5
bhadohi
- फोटो : amar ujala
वहीं, 2017 में ज्ञानपुर में पुराना बाजार में अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट में तीन युवक झुलसे थे। 14 नवंबर 2017 को भदोही नगर के दरोपुर में पटाखा बनाने वाले मकान में विस्फोट होने से एक युवक की जान चली गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। दरोपुर का विस्फोट बहुत भीषण था और धमाके से आसपास के मकान हिल गए थे। मृत युवक के शरीर के टुकड़े अलग-अलग दिशा में 100 मीटर से अधिक दूर तक छिटक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धमाके से धराशायी मकान
- फोटो : amar ujala
2018 में गोपीगंज कोतवाली के बैदा बाजार में दो मंजिला मकान विस्फोट में जमींदोज हो गया था, लेकिन यह विस्फोट पटाखे से हुआ या रसोई गैस सिलिंडर से, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। दीपावली के समय ही पटाखा कारोबारियों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रशासन भी अलर्ट होता है, लेकिन जिले के कुछ स्थानों पर अवैध कारोबार सालों से चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
bhadohi blast
- फोटो : अमर उजाला
सबसे खास बात यह है कि केवल छह लोगों के पास ही पटाखा बनाने का लाइसेंस है, लेकिन दर्जनों स्थानों पर अवैध कारोबार चल रहा है। जिले के भदोही, सुरियावां, घोसिया, गोपीगंज, ज्ञानपुर और चौरी में पटाखों का कारोबार आवासीय क्षेत्रों में शुमार राजमार्ग के किनारे बस्तियों में, ज्ञानपुर रोड, अंजही मोहाल, फूलबाग और खड्हट्टी एवं स्टेशन रोड पड़ाव में हो रहा है। भदोही नगर के घमहापुर, कटरा बाजार, सलावत खां, गजिया रेलवे क्रॉसिंग, चौरी, रोटहां आदि में अधिकतर स्थानों पर घनी बस्तियों के बीच ही बारूद रखा जाता है, जो रोटहां जैसी घटना के कारण बन जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।