शनिवार सुबह किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस सुबह की कोई शाम ही नहीं होगी। एक साथ 12 जिंदगियां मकानों के साथ जमींदोज हो जाएंगी। भदोही में पटाखे की दुकान में हुए विस्फोट से चौरी थानाक्षेत्र के रोटहां बाजार का नक्शा ही बदल गया। विस्फोट इतना प्रबल की तीन मकान पलक झपकते ही ताश के पत्तों सी ढह गई। उसके बाद का मंजर लोग अपने दिमाग से भूला ही नहीं पा रहे है। इतना डरावना मंजर तो किसी ने सपने भी नहीं सोचा होगा। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 10
bhadohi blast
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के भदोही में शनिवार सुबह चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में एक पटाखा व्यवसायी के घर में विस्फोट हो गया है। जिसमें पटाखा व्यवसायी इरफान मंसूरी(28) और उसके भाई आबिद (20) के साथ नौ बुनकरों की मौत हो गई। किसी ने सही कहा है कि मौत कभी भी खटखटा के नहीं आती, हुआ भी कुछ ऐसा ही कि एक मिनट में सब कुछ तबाह हो गया।
3 of 10
bhadohi blast
- फोटो : amar ujala
विस्फोट कितना जोरदार था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक के दायरे में न सिर्फ सुनी गई, बल्कि उसकी डरावनी धमक महसूस भी की गई। तीन-चार सौ मीटर दूर तक के भवनों के दरो-दीवार हिल गए और कई खिड़कियों के शीशे चटक गए।
घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर भदोही नगर के समीप स्थित मोरवा पुल पर धमाके की आवाज सुनकर कई यात्रियों ने अनहोनी की आशंका में अपने वाहन घटनास्थल की ओर घुमा दिया। घटनास्थल का दृश्य धमाके की भयावहता को बयां करने के लिए काफी था। जिस मकान में धमाका हुआ था, उससे करीब चार सौ मीटर दूर एक पैर जाकर गिरा था, जिसे पुलिस ने समेटा।
5 of 10
bhadohi blast
- फोटो : amar ujala
इसी तरह मृतकों के शरीर के अंग उड़कर दूर-दूर तक गिरे थे, जिन्हें पुलिस ने उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुकान के समीप खड़ी बाइक धमाके से उड़कर 50 मीटर दूर जाकर गिरी और उसके परखचे उड़ गए। दुकान की शटर के अनगिनत टुकड़े चार सौ मीटर के दायरे में जगह-जगह बिखर गए थे।