{"_id":"5a68b8754f1c1bd34b8b4b40","slug":"student-playing-cricket-match-in-dhoti-kurta-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संस्कृत में कमेंट्री, धोती-कुर्ता संग त्रिपुंड में क्रिकेट, अद्भुत दिखा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत में कमेंट्री, धोती-कुर्ता संग त्रिपुंड में क्रिकेट, अद्भुत दिखा नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
cricket match
- फोटो : अमर उजाला
खेल के मैदान पर क्रिकेट खेलते क्रिकेटरों को लोवर-टीशर्ट में तो आपने मैच खेलते देखा होगा लेकिन अब बनारस में धोती-कुर्ता पहनकर भी क्रिकेट खेलते खिलाड़ी नजर आए। मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में ही हुई। वहीं, अंपायर भी इसी परिधान में रुद्राक्ष की माला पहने डिसीजन देते दिखे। वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जहां बटुक धोती-कुर्ता, टीका-त्रिपुंड के साथ क्रिकेट खेलने उतरे। यहां देशी के साथ-साथ विदेशी दर्शक भी मौजूद रहे। यह क्रिकेट सभी के लिए आश्चर्य का विषय रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
cricket match
- फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में एक ऐसा ही क्रिकेट मैच बुधवार को हुआ। जहां धोती-कुर्ता पहनकर बटुकों ने बैट से चौका-छक्का लगाया। शास्त्रार्थ महाविद्यालय की टीम ने चल्ला सुब्बा राव संस्कृत विद्यालय को नौ विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
cricket match
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 74वें स्थापना दिवस समारोह के तहत हुए कुल चार मैच खेले गए। चंद्रमौलि इंटरनेशनल संस्कृत विद्यालय और चल्ला सुब्बा शास्त्री वेद वेदांग विद्यालय के बीच पहले मैच में चंद्रमौलि विद्यालय की टीम को नौ विकेट से हार का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
cricket match
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा मैच शास्त्रार्थ महाविद्यालय और कठिया बाबा आश्रम वेद वेदांग विद्यालय के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कठिया बाबा की टीम ने 8 ओवर में चार विकेट खोकर 59 रन बनाए जबकि जवाब में उतरी शास्त्रार्थ महाविद्यालय की टीम बिना किसी विकेट के चार ओवर दो गेद में ही लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
cricket match
- फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल में शास्त्रार्थ महाविद्यालय की बी टीम और चल्ला सुब्बा राव विद्यालय के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चल्ला सुब्बा की टीम 6 ओवर में 79 रन बनाई जबकि जवाब में शास्त्रार्थ की पूरी टीम 47 पर ही सिमट गई। इस तरह चल्ला सुब्बा की टीम फाइनल में पहुंची।