बिल्ली मारकुंडी स्थित श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में हुआ हादसा इतना भयावह था कि शव देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। शव इतना क्षत-विक्षत था कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल रहा। काफी देर तक परिजन चिथड़ों में अपनों को तलाशते रहे। किसी की पहचान हाथ में बंधे कलावा और गोदना से हुई तो किसी को उसके कपड़ों से पहचाना गया। अलग- अलग पड़े शरीर के अंगों को सहेजकर किसी तरह पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिर उसे कपड़े में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया।
Sonbhadra Mining Accident: चिथड़ों में अपनों को ढूंढते रहे घर के सदस्य, कपड़े, कलावा और अंगों से की गई पहचान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:17 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए खदान हादसे के बाद शवों को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग चिथड़ों के बीच अपनों को ढूंढते रहे। इस दौरान किसी की पहचान कपड़े से हुई तो किसी के हाथ पर बने गोदना व कलावा से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन