{"_id":"6a9818c8c97776bafc0e9234","slug":"wife-levels-serious-allegations-against-bhu-deputy-registrar-claims-affair-with-female-employee-fir-registered-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू के डिप्टी रजिस्ट्रार पर पत्नी के गंभीर आरोप, महिला कर्मचारी से अफेयर का किया दावा; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू के डिप्टी रजिस्ट्रार पर पत्नी के गंभीर आरोप, महिला कर्मचारी से अफेयर का किया दावा; एफआईआर दर्ज
Wed, 02 Sep 2026 06:08 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:08 PM IST
सार
दो बच्चों के पिता बीएचयू के डिप्टी रजिस्ट्रार पर पत्नी ने अफेयर के आरोप लगाए। पत्नी ने कहा कि वह हृदय रोगी है। पति उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं। कहा कि अस्पताल की महिला कर्मचारी पति को सरकारी आवास में बुलाती है।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X (@bhupro)
विस्तार
बीएचयू के दो बच्चों के पिता डिप्टी रजिस्ट्रार की पत्नी ने अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता एसआर मेनगा ने अपने पति डिप्टी रजिस्ट्रार ए. वेलु और सर सुंदरलाल अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ लंका थाने में मंगलवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पत्नी ने लगाए ये आरोप
मेनगा ने कहा कि वह ह्रदय रोगी है। अक्सर उसके सीने में दर्द भी होता है। पति पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। वहीं तीन महीने पहले आईएमएस निदेशक, कुलपति और ट्रॉमा सेंटर के तत्कालीन प्रभारी से शिकायत कर कहा था, मैं इस शहर में नई हूं। दोनों बच्चे पिता का इंतजार कर रहे हैं। मेरा पति मुझे लौटा दें। वह गेस्ट हाउस में महिला कर्मचारी के साथ रह रहे हैं। इसके बाद से इस मामले को लेकर आरोप और प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताई ये बात
लंका के लठिया स्थित यशविका कॉलोनी निवासी पीड़िता पत्नी मेनगा ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि पति वेलु और करुणांबिगई के बीच व्हाट्सएप, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिये लगातार बातचीत होती थी। यह जानकारी पति के फोन से मिली। विरोध करने पर वेलु कथित तौर पर घर नहीं आते थे। वह उनसे बातचीत बंद कर देते थे और मारपीट भी करते थे। जान से मारने की धमकी दी।
इसे भी पढ़ें; कुदरत का कहर: लगातार बारिश से गिरे दो कच्चे मकान, मलबे में दबकर दो वृद्ध महिलाओं की मौत
दोनों आरोपी उन्हें मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वे उसके सरकारी आवास पर रहते हैं। वे उन्हें खुदकुशी के लिए उकसा रहे हैं। वह अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि इस मामले की जांच उप-निरीक्षक बिन्नी रानी गोंड को सौंपी गई है।