UP News: ओबरा के बिल्ली मारकुंडी स्थित मेसर्स श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की पत्थर खदान में चट्टान धसकने से हुए हादसे में मलबे के नीचे दबे छह और शव सोमवार को निकाले गए। इसमें दो सगे भाइयों के शव भी शामिल हैं। इससे पहले रविवार की रात में एक शव मिला था। हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। एक की पहचान गुलाब उर्फ मुंशी निवासी टोला जकहवा, ग्राम परसोई के रूप में हुई।
UP: सोनभद्र हादसे को 55 घंटे, 48 घंटे के रेस्क्यू में मिली सात मजदूरों की लाशें, कई लापता; मुआवजे का आश्वासन
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:20 PM IST
सार
Sonbhadra Mine Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बीते शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे हुए हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। 70 टन का मलबा हटाने का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन