{"_id":"5b6317e54f1c1b61508b6abc","slug":"some-people-protest-of-mlc-brijesh-singh-while-he-was-going-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" पेशी के लिए कोर्ट जाते समय एमएलसी बृजेश का रास्ता रोका, पुलिस के सामने प्रदर्शन, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी के लिए कोर्ट जाते समय एमएलसी बृजेश का रास्ता रोका, पुलिस के सामने प्रदर्शन, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी दीवानी कचहरी से न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल ले जाए जा रहे एमएलसी बृजेश सिंह के बंदी वाहन के आगे चल रही इंस्पेक्टर कैंट की जीप के सामने सर्किट हाउस के समीप गुरुवार को 20-25 लोग अचानक पोस्टर लहरा कर नारेबाजी करने लगे। आननफानन में पुलिस ने लाठियां पटक कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। घटना को लेकर पुलिस की ओर से कैंट थाने में सिकरौल निवासी वाहन चालक संजय पाल और 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एमएलसी बृजेश सिंह का पोस्टर लेकर बनारस में गुंडागर्दी बंद करें का नारा लगाते हुए गुरुवार को पेशे से ड्राइवर संजय पाल और उसके साथियों ने कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे सभी लोगों की मांग थी कि 24 जुलाई को सिगरा क्षेत्र में बृजेश सिंह के लोगों द्वारा की गई संजय की पिटाई के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस कठोर कार्रवाई करे। इसके साथ ही संजय को सुरक्षा दी जाए। इस दौैरान संजय और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
संजय पाल का कहना था कि उसे सरेराह अनायास ही बृजेेश के लोगों ने तमंचे की मुठिया से मारा और अपमानित किया। ठोस कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस लाठी लेकर दौड़ा कर पीटती है। आखिरकार हम कहां जाएं और किससे गुहार लगाएं। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि संजय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चिह्नित आरोपी संजय सिंह और ऋषि वर्मा को गिरफ्तार कर 25 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया था।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिकरौरा नरसंहार कांड मामले के मुख्य आरोपी बृजेश सिंह को न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय की अदालत में पेश किया गया। इस बीच न्यायाधीश के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के कारण मामले की सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई की तिथि छह अगस्त नियत की गई है। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में बृजेश को लेकर वापस सेंट्रल जेल चली गई।