{"_id":"5b1167924f1c1b916e8b59fc","slug":"sister-and-her-cousin-brother-dead-body-found-within-three-days-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः जिस जगह पर मिला था बहन का शव, तीन दिन बाद वहीं मिली फुफेरे भाई की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः जिस जगह पर मिला था बहन का शव, तीन दिन बाद वहीं मिली फुफेरे भाई की लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ballia
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जो दोनों शव मिले, उनकी शिनाख्त करने पर पता चला दोनों रिश्ते में फूफेरे भाई-बहन थे। जिसको लेकर मामला और भी संगीन हो गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान पर रखकर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बिहारी कहने पर हत्या की
मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल के पास स्थित पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। सूचन मिलने पर सीओ बांसडीह टीएन दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर नीले रंग की शर्ट तथा काले रंग की पैंट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
deadbody
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने अपने पुत्र प्रिंस कुमार सिंह (30) के रूप में शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
demo pic
ज्ञात हो कि 29 मई को भी एक 18 वर्षीय युवती की लाश उसी पुल के नीचे मिली थी। जिसकी पहचान दुबहर थाना क्षेत्र के राजकुमार सिंह की पुत्री काजल के रूप में की गई थी। एक ही स्थान पर दो युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।