{"_id":"5b75aee342c792503b60b610","slug":"see-the-rare-photos-of-atal-bihari-vajpayee-from-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति शेषः इन दुर्लभ तस्वीरों में देखें पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जीवन के कुछ यादगार पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति शेषः इन दुर्लभ तस्वीरों में देखें पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जीवन के कुछ यादगार पल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुत ही उदारमना थे। ऐसे कई किस्से हैं। शहर दक्षिणी के सात बार के पूर्व विधायक और दादा के नाम से जाने जाते श्याम देव राय चौधरी ने वाजपेयी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताया।
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
एक बार बनारस में भाजपा का अधिवेशन होने वाला था। उसमें लाल कृष्ण आडवाणी के आने की सूचना थी। आडवाणी के स्वागत के लिए दादा एक माला लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गये। बोगी से आडवाणी बाहर निकले और उनका स्वागत माला पहनाकर कर दिया। इसके बाद पता चला कि दूसरी बोगी में वाजपेयी बैठे हैं। दूसरी माला लेने चौक आना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
दादा संकोच करते हुए वाजपेयी के पास गये और कहा कि मेरे पास एक ही माला थी और मैंने आडवाणी को पहना दी। आपको पहनाने के लिए मेरे पास माला नहीं है। इस पर वाजपेयी बोले की माला क्या होता है आओ गले लगो। और मुझे गले लगा लिया। वह दिन आज तक नहीं भूलता है।
विज्ञापन
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह जब जिला मुख्यालय पर अनशन कर रहे थे तब भी वाजपेयी बनारस आए थे। बेनियाबाग में ऐतिहासिक सभा की थी। कार्यकर्ताओं ने बारिश में भीगते हुए उनका भाषण सुना।