{"_id":"5ab7d4ba4f1c1b4d0a8b6d43","slug":"see-the-photos-of-rama-navami-celebration-in-kashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: राम के रंग में रंग गई काशीपुराधिपति की नगरी, गंगा की लहरों पर निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: राम के रंग में रंग गई काशीपुराधिपति की नगरी, गंगा की लहरों पर निकली शोभायात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
ram navami
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुराधिपति शिव की नगरी उनके आराध्य भगवान राम के जन्मोत्सव में रंग गई। रविवार को काशी के मंदिरों से लेकर गंगा की लहरों और तटों पर भगवान राम की कथा की झांकियां जीवंत हो उठी। जगह-जगह जय श्रीराम की जयकारों के साथ झांकियां निकाली गईं। लोगों ने जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम की झांकियों का भव्य स्वागत और सत्कार किया। गंगा के घाटों पर तुलसी घाट से लेकर राजघाट तक जगह-जगह स्वागत किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
ram navami
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को गंगा की लहरों पर श्रीराम कथा मंदाकिनी शोभायात्रा तुलसी घाट पर विशेष पूजन-अर्चन के उपरांत भैसासुर घाट के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीराम की जन्म की झांकी और उसके उपरांत गुरु आश्रम में उनकी शिक्षा से लेकर वनवास, वनवास के दौरान राक्षसों का वध, सीता हरण जटायु वध और लंका दहन जैसी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियां देखकर घाट किनारे खड़े लोगों ने जय श्रीराम के जयघोष से उनका स्वागत किया।
ram navami
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर राम दरबार की विशेष आरती गंगोत्री सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उतारी गई। राजघाट पर राम दरबार की झांकियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव रहे। इस दौरान जालान का रामदरबार, भारत विकास परिषद शिवम का, विश्वेश्वरैया की झांकी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram navami
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ नगर के सभी प्रमुख राम मंदिरों में भगवान राम की झांकियां सजाई गईं। खोजवा स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम की झांकियों के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया... पर नृत्य से किया गया।
विज्ञापन
ram navami
- फोटो : अमर उजाला
अगली प्रस्तुति में शिव और पार्वती का वेश धारण किए छोटे-छोटे बच्चों ने खेले मसाने में होली..., से लेकर बमबम बोल रहा है काशी... आदि गीतों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर संकट मोचन मंदिर में भी पूजन किया गया। प्रात: काल मंदिर के महंत डॉ. विशंभर नाथ मिश्र ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन किया। अस्सी स्थित राम जानकी मठ में भी भगवान श्री राम के जन्म का उत्सव विधिवत मनाया गया।