{"_id":"5bce2402bdec22697652a5e1","slug":"see-the-photos-of-36th-india-carpet-expo-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में चल रहा 36वां इंडिया कार्पेट एक्सपो, इन तस्वीरों को देख आप बोल उठेंगे वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में चल रहा 36वां इंडिया कार्पेट एक्सपो, इन तस्वीरों को देख आप बोल उठेंगे वाह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Carpet expo
- फोटो : अमर उजाला
Carpet expo
- फोटो : अमर उजाला
विश्व में कुल निर्यात होने वाले कॉलीन का 35 प्रतिशत हिस्सा भारत से जाता है। निर्यात होने वाले भारतीय कॉलीन में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है जिसमें भदोही व आस-पास का क्षेत्र प्रमुख स्थान रखता है। यही कारण है कि सोमवार को 303 विदेशी व 232 भारतीय प्रतिनिधि आयातकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ज्यादातर ने सभी 305 स्टालों पर घूमकर न केवल खुद की जरूरत की कसौटी पर कॉलीन की क्वालिटी व लुक को कसा बल्कि अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप कुछ महीने बाद के लिए आर्डर भी दिए।
Carpet expo
- फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन कॉलीन व्यापारियाें व खरीदारों के बीच नायाब उत्पादों पर चर्चा होती रही। कॉलीन निर्यातकों ने भी विभिन्न देशाें के ग्राहकों के अनुरूप कॉलीन तैयार करा रखा है। यूएस के लिए हल्के रंगों का प्रयोग नजर आया तो वहीं अरब देशों के लिए चटख व उभरे रंगों पर फोकस दिखा। 24 अक्तूबर तक यह प्रदर्शनी चलेगी। आम लोगों को प्रदर्शनी में अंतिम दिन प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Carpet expo
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में वाराणसी हस्तशिल्प के स्टाल पर ऊन पर सिल्क की तीन लेयर से तैयार खास कालीन को मोदी कालीन नाम दिया गया है। यह कालीन विदेशी ट्रेडर्स को काफी पसंद आ रहा है। कंपनी निदेशक दिलीप टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ के नारे के बाद उन्होंने कई नए प्रयोग किए। एक कालीन में वह 12 से 15 कलर का प्रयोग करते हैं। इनके अंतर को पता करना बहुत ही मुश्किल होता है। साठ से ज्यादा देशों को कालीन का निर्यात कर रहे हैं। वर्जीनिया के जेरी कंबूरियन ने उनके कालीन की तारीफ की।
विज्ञापन
Carpet expo
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके कमरों के लिए विशेष तरह के कालीन बनाए जा रहे हैं। कालीन पर बच्चों में लोकप्रिय कार्टून करेक्टर तैयार किए गए हैं। वाराणसी के महेष कार्पेट के मनीष ने बताया कि हैंड नॉटेड में प्रयोग बहुत जरूरी है। लूम पर साड़ी की तरह ही कालीन भी तैयार हो रहे हैं।