फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी को खुश रखने के लिए आज की रात जरूर करें ये काम

Wed, 24 Oct 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 24 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima is today do this job for maa laxmi
sharad purnima
पूर्णिमा की रात हमेशा ही बहुत सुंदर होती है लेकिन शरद पूर्णिमा की रात कई मायनों में अलग है। धार्मिक आस्था है कि शरद पूर्णिमा की रात में आसमान से अमृत की वर्षा होती है। पुराणों में तो यहां तक कहा गया है कि इसकी सुंदरता को निहारने के लिए स्वयं देवता भी धरती पर आते हैं। शरद पूर्णिमा से ही शरद ऋतु यानि सर्दियों की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा करके व्रत रखा जाता है। मां लक्ष्मी को खुश रखने के लिए आज की रात कुछ काम जरूर करें। देखें आगे की स्लाइड्स में....


 
sharad purnima is today do this job for maa laxmi
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में पर्व शरद पूर्णिमा पर काशी में खीर बनाकर चंद्र देव और मां लक्ष्मी को अर्पित करने का महात्मय है। बुधवार की रात महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रात्रि जागरण करें। ज्योतिषीय मतानुसार जो इस रात लक्ष्मी जी की षोडशोपचार विधि से पूजा करके श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्त्रोत, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करते हैं, उनकी कुण्डली में धनयोग नहीं होने पर भी माता उन्हें धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं।

sharad purnima is today do this job for maa laxmi
शरद पूर्णिमा विशेष
इस दिन भगवान रजनीश अर्थात् चन्द्रमा की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसीलिए देश के कई हिस्सों में शरद पूर्णिमा को लक्ष्मीजी का पूजन किया जाता है, कुंवारी कन्याएं इस दिन सुबह सूर्य और चन्द्र देव की पूजा अर्चना करें तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima is today do this job for maa laxmi
शरद पूर्णिमा विशेष
बीएचयू ज्योतिष विभाग के गणेश प्रसाद मिश्र बताते हैं कि  शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि के बाद मां लक्ष्मी धरती के मनोहर दृश्य का आनंद लेती हैं। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात को कोजागरी भी कहा जाता है। जो इस रात में जगकर मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं मां लक्ष्मी की उन पर कृपा होती है। 

 
विज्ञापन
sharad purnima is today do this job for maa laxmi
शरद पूर्णिमा विशेष
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से निकलने वाले अमृत का लाभ लेने और लक्ष्मी की कृपा के लिए भक्तगण विविध आयोजन करेंगे। आयुर्वेद चिकित्सक जड़ी बूटियों से औषधियों का निर्माण कर असाध्य रोगों की दवा भी वितरित करेंगे। मंदिरों के साथ ही घरों में भी रात भर भजन-कीर्तन की तैयारी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed