वाराणसी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, शवों के उड़ गए चिथड़े; परिजनों का हंगामा
वाराणसी जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक चालक ने दो पैदल जा रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विस्तार
वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चांदपुर से अकेलवां के तरफ रांग साइड जा रहा था। पैदल जा रहे दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए ट्रक चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
मृतकों की पहचान छेदी (60 वर्ष) और राशिद जमाल (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से गहन पूछताछ की। जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस अब ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने मौके पर विरोध शुरू कर दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.